{"_id":"59ce9f4e4f1c1bd7538b4f9f","slug":"181506713422-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-5
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 पर टूरिस्ट बस पलटी, 30 पर्यटक घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। एनएच-58 पर ओवरटेक करते समय टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार करीब 30 पर्यटक घायल हो गए। हादसे के दौरान बस सवार महिलाओं और बच्चों में चीखपुकार मच गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने बमुश्किल बस के अंदर से फंसे घायलों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। एक दर्जन पर्यटकों को जिला अस्पताल और मेरठ के लिए रेफर किया गया। घायलों में दो विदेशी पर्यटकों के अलावा एक राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
शुक्रवार को दिल्ली से हरिद्वार-देहरादून के लिए क्लासिक टूरिस्ट बस जा रही थी। इस बस में करीब 75 पर्यटक सवार थे। बस सवार सभी पर्यटक हरिद्वार और देहरादून घूमने के लिए दिल्ली से चले थे। नेशनल हाईवे पर गांव रायपुर नंगली बाईपास पुल से निकलते ही क्वालिटी होटल के सामने बस चालक ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते हुए बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सड़क पर पलटते ही बस के अंदर से महिलाओं और बच्चों में चीखपुकार मच गई। होटल पर बैठे लोगों और हाईवे से गुजरने वाले वाहनों में सवार लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। बस में सवार महिलाओं समेत 30 पर्यटक घायल हो गए, जिसमें दो विदेशी पर्यटक और हॉकी का एक राष्ट्रीय खिलाड़ी भी घायल हुआ। राष्ट्रीय खिलाड़ी को गंभीर अवस्था में मेरठ के सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस सवार एक महिला पर्यटक पिथौरागढ़ निवासी जमनादेवी पत्नी बख्साराम का पैर कट गया। गंभीर अवस्था में करीब एक दर्जन पर्यटकों को जिला अस्पताल और मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया। बस सवार सभी पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के दौरान चालक-परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए थे। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने हादसे की जानकारी ली और पुलिस को घायलों का अच्छी तरह से उपचार कराने के निर्देश दिए।
विदेश पर्यटक, राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हुए घायल
अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी रेजी फोस्टर और उसका साथी अकीम जैक्सन दिल्ली से टूरिस्ट बस में सवार होकर हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। सड़क हादसे में घायल हुए विदेशी पर्यटकों को पुलिस ने एंबुलेंस से हाइवे पर स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। बस में सवार हॉकी का एक राष्ट्रीय खिलाड़ी भी घायल हुआ, जिसको गंभीर अवस्था में मेरठ के सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खिलाड़ी के नाम का पुलिस को पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बड़ा हादसा होते होते टला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बड़ा हो सकता था। जिस तरीके से अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलटी। यह बस अगर खाई में पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस जगह पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं।
महिलाएं पर्यटक गुमसुम
टूरिस्ट बस से पुलिस ने लोगों की मदद से पर्यटक महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे को लेकर महिलाएं इतनी भयभीत थी कि वे गुमसुम सड़क पर बैठी रहीं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। करीब आधा घंटे बाद पुलिस को महिलाओं ने हादसे के बारे में जानकारी दी।
हाईवे पर घंटों जाम लगा
हाइवे पर टूरिस्ट बस के पलटने के बाद जाम लग गया था। पुलिस ने बस को सीधा करने के लिए क्रेन मंगवाई। क्रेन से बस को सीधा करने में घंटों लग गए। जिस कारण हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। बस के हटाने पर ही जाम खुल सका।
बस में घायल हुए पर्यटक
टूरिस्ट बस में घायल होने वालों में भोपाल निवासी कृष्णावती, किशोर गुप्ता, काजल, संजना, मध्यप्रदेश निवासी उमेश शंकर, किशोर, रीवा, राजस्थान के विजय, नागार्जुन, सविता, विजय, दिल्ली निवासी रामतीलाल नमो, राजेश, देवकुमार, सोनी, भरत, छत्तीसगढ़ निवासी अश्वनी, पिथौरागढ़ निवासी चिंकू, गोमती, जमना देवी समेत 30 पर्यटक घायल हुए।