फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सैनिकों के पास खाने को थे नमकपारे और खिचड़ी

सैनिकों के पास खाने को थे नमकपारे और खिचड़ी

Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों के पास खाने को  थे नमकपारे और खिचड़ी
मुजफ्फरनगर। जंग जितनी गौरवगाथा वाली है, मंजर उतना ही भयावह था। पहाड़ की चोटियों पर बैठी दुश्मन फौज वीर जवानों को निशाना बना रही थी, लेकिन योद्धाओं के आगे टिक नहीं सकी। कारगिल युद्ध के चश्मदीद और दुश्मनों से लोहा लेने वाले ऋषिपाल सिंह कहते हैं कि तीन माह तक भारत मां के सपूतों ने दुश्मन फौज का सीना तानकर मुकाबला किया। हर पल भय था कि दुश्मन न जाने कहां से हमला बोल दे। खाने को नमकपारों के पैकेट और रेडीमेड खिचड़ी के सहारे जवान जंग में डटे रहे।
विज्ञापन

राजपूताना रायफल 12 जून 1999 की रात्रि आराम कर रही थी, तभी चोटियों से गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। पलभर में दुश्मन फौज ने गोलाबारी, बारूद बरसाना शुरू कर दिया। दुश्मन फौज श्रीनगर में 300 मीटर दरा तक पहुंच गई। भारतीय सेना के मुख्य रास्ते को कब्जा लिया और फायरिंग छोड़ दी। राजपूताना रायफल में शामिल करीब 1100 सैनिकों ने दुश्मनों का मुकाबला किया। कारगिल युद्ध में सबसे अधिक मुश्किल घड़ी ऋषिपाल सिंह के सामने तब आई, जब दुश्मनों की गोलियों ने उनकी बहन के सुहाग को उजाड़ दिया। देश की रक्षा के आगे रिश्तों के गमों का घूंट पीकर ऋषिपाल सिंह ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाए। कारगिल युद्ध का मंजर याद कर भावुक हो गए। कहते हैं कि वीर सपूतों ने विकट परिस्थितियों से जूझ कर पाक सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया था। सैनिकों के पास गोलियां, बारूद तो भरपूर रहे, लेकिन भूख-प्यास ने भी कम बेहाल नहीं किया। सैनिकों ने जंग के दौरान पहाड़िय़ों पर खड़े दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए पैकेट बंद नमकपारे और रेडीमेट खिचड़ी खाकर गुजारा किया। अंत में भारत के वीर योद्धाओं ने पाक सेना को खदेड़कर विजय गाथा लिखी। उन्होंने कहा कि पाक सेना 30 मिनट का भी सामान नहीं है। पहले के मुकाबले आज भारतीय सेना मजबूत और दृढ़ है।
विज्ञापन

रिश्तों की डोर में बांधी थी दोस्ती
मुजफ्फरनगर। ऋषिपाल सिंह ने बताया कि द्वितीय राजपूताना रायफल में पचेंडा निवासी बचन सिंह उनसे जूनियर थे। देश की रक्षा के लिए जज्बा और बचन सिंह की हिम्मत के ऋषिपाल कायल हो गए। पहले बचन सिंह दोस्त बने और बाद में ऋषिपाल सिंह के परिवार ने दोस्ती को रिश्तों के धागों में बांध दिया। कारगिल युद्ध से पहले ऋषिपाल ने अपनी बहन कामेश बाला की शादी बचन सिंह कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed