फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बागवानी एवं शहद शो का समापन

बागवानी एवं शहद शो का समापन

Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागवानी एवं शहद शो का समापन
बागवानी एवं शहद शो का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम और शहद शो में बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी फसल को शामिल किया। आम महोत्सव में आम की प्रजातियों को दस वर्गों में विभाजित किया गया। बागवानी मिशन के अंतर्गत हुए कार्यक्रम के समापन में डीएम जीएस प्रियदर्शी मुख्य अतिथि रहे।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन के द्वारा लगाए गए मेले में किसानों ने भाग लिया। नवीन मंडी स्थल पर आम की प्रजातियों को दस वर्गों में बांटा गया। जिसमें क्रमांक एक से नौ तक समस्त कलमी आम और दस वर्ग में स्थानीय प्रजातियों को शामिल किया गया। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा से डॉ. जेके आर्य तथा आरसी वर्मा द्वारा तकनीकी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डीएम जीएस प्रियदर्शी ने उन्नत नस्ल के आम उत्पादकों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। दशहरी में प्रथम स्थान वरुण मलिक खरड़ को, चौसा में संजय अग्रवाल बघरा, आम्रपाली-गुलाबजामुन और रटौल में राव मुशर्रत बेगम, बम्बई ग्रीन और रामकेला में करमवीर को और अन्य प्रजाति में विनोद कुमार को पुरस्कृत किया गया। आम महोत्सव का विशिष्ट पुरस्कार संजय वर्मा पुरकाजी और ऋषिपाल सिंह जावन को मिला। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट सेवानिवृत्त हुए
सिटी मजिस्ट्रेट नईम अहमद 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रट का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed