{"_id":"59496ccd4f1c1bbc468b4897","slug":"181497984205-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी के लेखपाल पर पचास हजार रूपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी के लेखपाल पर पचास हजार रूपये मांगने का आरोप
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल पर पचास हजार मांगने का आरोप
बुढ़ाना। तहसील दिवस में पहुंचे गांव अटाली के एक ग्रामीण ने चकबंदी लेखपाल पर पचास हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पैसे न देने पर आवंटित पट्टा निरस्त करने की धमकी दी गई। तहसील दिवस में एसडीएम श्याम अवध चौहान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में पहुंचे गांव अटाली के कालू पुत्र मुंशी ने अपने हल्के के चकबंदी लेखपाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। ग्रामीण ने बताया कि उनके हलका लेखपाल उनसे पचास हजार रुपये की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर उसे आवंटित किया गया जमीन का पट्टा निरस्त करने की धमकी दी जाती है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए। तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें आई। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार रतन वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो