{"_id":"594037a34f1c1b2f098b472c","slug":"181497380771-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिंढावली में करंट लगने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिंढावली में करंट लगने से लाइनमैन की मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिंढावली में करंट लगने से लाइनमैन की मौत
तितावी। बघरा बिजलीघर के संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
तितावी के गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी रामकुमार (26) पुत्र हरिदास बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे उसने ढिंढावली की लाइन ठीक करने के लिए बघरा बिजलीघर से शटडाउन लिया था। ढिंढावली की लाइन ठीक करने के बाद वह नंगला नूनाखेड़ा में किसी की बिजली ठीक करने के लिए वहां से चल दिया और खंभे पर चढ़ गया। बिजली आने से संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया और झुलस कर खंभे से नीचे गिर गया, जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही लाइनमैन की मौत हो गई। जेई मदन सैन ने तितावी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।