{"_id":"593ee3871126f41a7a8b459f","slug":"181497293703-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि कब्जामुक्त कराने को एसडीएम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि कब्जामुक्त कराने को एसडीएम का घेराव
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम
मुजफ्फरनगर। तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए एसडीएम का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। गुस्साए लोगों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देकर भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने की चेेतावनी दी है।
राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान के नेतृत्व में गांव मुकंदपुर के ग्रामीण सदर तहसील पहुंचे। तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि तालाब पर लगातार कब्जा हो रहा है। इसमें कई तहसील कर्मचारी भी शामिल हैं। तालाब पर कब्जे के कारण गांव में पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। यदि तालाब और उसकी भूमि से अवैध कब्जे नहीं हटवाए गए तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता का घंटों तक घेराव कर हंगामा किया गया। बाद में ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान चैनपाल बालियान, सतेंद कुमार, संजीव बालियान, संजीत, सुमन सिंह, मौ इदरीश आदि मौजूद रहे।