फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिना अनुमति के प्रचार पर कसेगा शिकंजा

बिना अनुमति के प्रचार पर कसेगा शिकंजा

Mon, 12 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के प्रचार पर कसेगा शिकंजा
रोडवेज बसों पर बिना अनुमति पोस्टर, स्टीकर लगाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस में बिना अनुमति के पोस्टर, स्टीकर लगाकर प्रचार करने वालों पर शिकंजा कसेगा। दरअसल, बसों में अनावश्यक पोस्टर चस्पा कर लोगों को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है। हाल ही में बसों में पशु वधता पर पोस्टर लगाए गए हैं। इसकी डिपो अधिकारियों से शिकायत की गई। जिसके बाद रोडवेज विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है।
योगी सरकार के अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाने के फैसले की कई सामाजिक संगठनों और आम जनता ने सराहना की है। जबकि मीट कारोबारियों में इससे दिक्कत बढ़ गई है। कुछ लोगों ने समाज में पशु प्रेम जगाने के उद्देश्य और पशु वध रोकने के लिए अनेक स्लोगन लिखे स्टीकर बसों के भीतर चस्पा कर दिए। बसों में इस प्रचार से समाज में जागरूकता की मुहिम छेड़ी जा रही है। जबकि कुछ लोगों ने इस पर एतराज जताया है। बसों के शीशों पर चस्पा यह स्टीकर लोगों की आंखों में चुभ रहे हैं। इसको रोडवेज अधिकारियों से शिकायत की गई। डिपो अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो बसों में अनेक अनावश्यक रूप से स्टीकर लगे मिले।
विज्ञापन

अब इस पर कार्रवाई की तैयारी है। बसों में बिना अनुमति के प्रचार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए चालक-परिचालकों को भी अलर्ट किया गया है। स्टीकर लगाने वालों की तत्काल पुलिस और रोडवेज के आला अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही उन्हें दबोचा जाएगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि निगम की बसों में बिना अनुमति के कोई भी प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। सरकारी संपत्ति पर निजी, प्राइवेट वस्तुओं को लगाना कानूनी जुर्म है। शिकायत मिली है, जिन पर संज्ञान लिया गया है। इसके लिए चालक-परिचालकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed