{"_id":"5cb1fc7cbdec2214195acfdb","slug":"171555168380-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों तक नहीं पहुंचे मंगलामुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों तक नहीं पहुंचे मंगलामुखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर (मंगलामुखी) मतदान केंद्रों से दूर ही रहे। जिले में थर्ड जेंडर के वोटरों की संख्या 88 थी, जिनमें केवल तीन ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चार विधानसभा क्षेत्र ऐसे रहे, जिनमें एक भी मंगलामुखी ने वोट नहीं डाला।
वोटर लिस्ट में शामिल थर्ड जेंडर का रुझान मतदान के प्रति बेहद कम देखने को मिला। जनपद की बात करें तो यहां वोटर लिस्ट में महिला और पुरुषों के अलावा थर्ड जेंडर की संख्या 88 दर्ज है। मतदान के दिन यह घर से नहीं निकले। बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी और मीरापुर में एक भी मंगलामुखी ने मतदान नहीं किया। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलामुखीं की संख्या सबसे अधिक 27 है, लेकिन केवल दो ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार खतौली विधानसभा क्षेत्र में भी वोटर लिस्ट में शामिल 15 में से मात्र एक ही मंगलामुखी ने वोट डाला। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों में मतदान करने वाले मंगलामुखी की संख्या केवल दो रही।
विधानसभा थर्ड जेंडर मतदान
बुढ़ाना 06 00
चरथावल 16 00
मुजफ्फरनगर 27 02
खतौली 15 01
पुरकाजी 15 00
मीरापुर 09 00
कुल 88 03