{"_id":"5ca4eb7dbdec2256d212b09c","slug":"171554312061-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने मांगा देयकों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने मांगा देयकों का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों ने मांगा देयकों का भुगतान
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका की बैठक में पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों के देयकों की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति या कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसका भुगतान नहीं दिया गया। आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को टाउन हाल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान जुलाई 2018 तक करने का शासनादेश है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं मिला। कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने, संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन में छह प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा उसका एरियर देने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं तथा कुछ की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद उनके देयकों का भुगतान नहीं हुआ। उनकी छुट्टी, बीमा, ग्रेच्युटी आदि की धनराशि नहीं दी गई। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे 118 सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिला। बैठक के बाद कर्मचारियों ने एक ज्ञापन ईओ अमित कुमार सिंह को दिया और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष राजेश उटवाल, महामंत्री राजू वैद, मदनलाल, श्यामलाल, राजकुमार, सरोज सुधा, अमित सुधा, सूरज प्रकाश, सूरज सुधा, रामदास, देवीदास, पाल सिंह, काला टांक, अनूप बेनीवाल, मुन्ना प्रधान, सूरज प्रकाश, प्रेम शेरयार, संजय भगत आदि मौजूद रहे।