{"_id":"5c7ac77dbdec22089f03cb2a","slug":"171551550333-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 17 सेंटरों पर हुई सीबीएसई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 17 सेंटरों पर हुई सीबीएसई परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 17 सेंटरों पर हुई सीबीएसई परीक्षा
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की मुख्य विषयों की परीक्षा का आगाज हो गया है। शनिवार को इंटर अंग्रेजी और हाईस्कूल आईटी विषय के प्रश्न पत्रों की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थी खुश नजर आए।
सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिले में इस बार 17 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। शहर के अलावा खतौली, मंसूरपुर, बुढ़ाना आदि में भी परीक्षा केंद्र हैं। एसडी कॉलेज की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना जिले में सीबीएसई की कोआर्डिनेटर हैं। उन्होंने बताया कि इंटर में 5164 और हाईस्कूल में 6632 यानि कुल 11 796 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शनिवार को इंटर अंग्रेजी तथा हाईस्कूल आईटी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले हाईस्कूल के छात्र अंकुश ने बताया कि पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रश्नपत्र आया। इंटर की छात्रा शिवांगी, मोनिका एवं छात्र हिमांशु भी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था। हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
सामूहिक नकल का दाग लेकर खत्म हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा भी संपन्न हो गई। बाढ़ के जनता इंटर कॉलेज में पकड़ी गई सामूहिक नकल को लेकर इस बार जिले में हुई परीक्षा चर्चाओं में रही। हालांकि अन्य मामलों में हाईस्कूल में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया, जबकि इंटर में दो मामले पकड़े गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा का शनिवार को इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। हाईस्कूल की परीक्षा तीन दिन पहले ही संपन्न हो गई थी। इस बार जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के प्रशासन के दावे धरे रह गए। बाढ़ के जनता इंटर कॉलेज में एसटीएफ ने सामूहिक नकल पकड़कर दावों की कलई खोल दी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
सीडीओ ने और दस्तावेज तलब किए
मुजफ्फरनगर। बाढ़ के जनता इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल के मामले की जांच कर रही सीडीओ अर्चना वर्मा ने डीआईओएस कार्यालय से और दस्तावेज तलब किए हैं। उन्होंने जांच के संबंध में पहले रिकार्ड मांगा था, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हुआ। सीडीओ ने बताया कि परीक्षा से संबंधित और दस्तावेज लिए जा रहे हैं।