{"_id":"5c7ac422bdec224d04455139","slug":"171551549474-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस चालक व परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस चालक व परिचालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बस चालक व परिचालक को पीटा
मंसूरपुर। प्राइवेट बस चालक तथा परिचालक के साथ कुछ आरोपियों ने मारपीट कर दी। घायल चालक को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शुक्रवार दोपहर के समय का है।
गांव पुरबालियान निवासी रोहित पुत्र देवेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता देवेंद्र बस चालक हैं। जो कि मंसूरपुर से शाहपुर मार्ग पर प्राइवेट बस चलाते हैं। बस का परिचालक राज्जा भी गांव पुरबालियान का ही निवासी है। गांव बोपाड़ा के कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर परिचालक राज्जा को पीटना शुरु कर दिया। इसी बीच चालक देवेंद्र ने बीच बचाव करना चाहा, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान राहगीरों व पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने चालक देवेंद्र को गंभीर अवस्था के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रिंकू पुत्र महेंद्र को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।