{"_id":"5c36414ebdec223c6d214b80","slug":"171547059534-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक व राजनीतिक शख्सियत मौलाना हसीब सिद्दीकी का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक व राजनीतिक शख्सियत मौलाना हसीब सिद्दीकी का इंतकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नगर की प्रसिद्ध सामाजिक व राजनीतिक शख्सियत मौलाना हसीब सिद्दीकी का बुधवार की सुबह इंतकाल हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके इंतकाल की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते उनके आवास पर बड़ी संख्या में मुस्लिम और हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं उनको जानने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उनकी मौत पर दुख जताने के लिए देवबंद पहुंचे।
मुसलमानों की सबसे बड़ी जमात जमीयत उलमा-ए-हिंद के कोषाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी को तीन दिन पूर्व कार्यालय में कार्य करते दौरान चक्कर आने पर चिकित्सक को दिखाया गया। जिसके बाद चिकित्सक ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। तभी से वह घर पर रहकर इलाज करा रहे थे। बुधवार की सुबह अचानक हृदय गति रुकने से उनका इंतकाल हो गया। जैसे ही यह खबर नगर में फैली तो उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उनकी सेक्यूलर छवि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके आवास पर शोक जताने वालों में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी पहुंचे। जिन्होंने उनके इंतकाल पर गहरा शोक जताया। शाम करीब साढ़े चार बजे दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी ने उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। जिसके उपरांत हजारों नम आंखों के साथ उन्हें मजार-ए-कासमी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद, सहारनपुर विधायक संजय गर्ग, दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गय्यूर आलम, दिल्ली जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रेस प्रवक्ता मौलाना मुकीमुद्दीन कासमी, बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान, मौलाना सलमान बिजनौरी, मनोज सिंघल, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, अरविंद सिंघल, अजय गांधी, कारी राव साजिद, श्याम कुमार रावत, जर्रार बेग, दीपकराज सिंघल, चौ. सेठपाल सिंह, इस्हाक बाले खां, सेठ कुलदीपर कुमार, इंद्रपाल सिंह सेठी, साद सिद्दीकी, अहमद सिद्दीकी प्रमुख रुप से शामिल रहे।
मौलाना हसीब के इंतकाल पर जताया दुख
देवबंद। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी के इंतकाल पर विभिन्न दलों के नेताओं, शायरों, उलमा और सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरे दुख जताते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व पालिका चेयरमैन इनाम कुरैशी, सलीम कुरैशी, कारी अफ्फान मंसूरपुर, मौलाना हबीब मदनी, कारी मुस्तफा, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, सैय्यद वजाहत शाह, सामाजिक संस्था के अध्यक्ष नजम उस्मानी, मौलाना अहमद खिजर शाह कैसर, मौलाना शकेब, मुफ्ती शरीफ, जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, रमजानी कुरैशी, मौलाना सालिम अशरफ कासमी, जमालुद्दीन अंसारी, मुफ्ती अरशद फारुकी, भाजपा नेता विशाल गर्ग, नितिन गुप्ता, शायर डा. शमीम देवबंदी, डा. एसए अजीज, डा. सादिक देवबंदी, शमीम किरतपुरी, मौलाना मुफ्ती मोहम्मदउल्लाह, मुफ्ती असद कासमी, ऑल इंडिया दावातुल मुस्लीमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा, मौलाना हसनुल हाशमी आदि ने गहरा दुख जताया है।