फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टकराव की राह पर नगरपालिका और एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट

टकराव की राह पर नगरपालिका और एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
टकराव की राह पर नगरपालिका और एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट
कंपनी के तीन अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कूड़ा निस्तारण को लेकर नगरपालिका और एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट टकराव की राह पर चल पड़े हैं। बृहस्पतिवार को कार्यवाहक ईओ सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के तीन अफसरों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने अफसरों पर शहर से कूड़ा नहीं उठाने और कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

नगरपालिका द्वारा शहर से कूड़ा उठाने व उसके निस्तारण का ठेका कई वर्षों से एटूजेड ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड को दिया गया है। ठेके के तहत एटूजेड के कर्मचारी ही शहर से कूड़ा उठाते हैं, जिसके बाद कूड़े को किदवईनगर स्थित कंपनी के प्लांट में ले जाकर उसका निस्तारण किया जाता है। पिछले करीब ढाई माह से ठेके की लाखों की बकाया रकम को लेकर एटूजेड ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट और नगरपालिका प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते करीब दो माह से कंपनी पर शहर के कुछ क्षेत्रों से कूड़ा उठाने और कहीं से नहीं उठाने के आरोप लगते आ रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से तो कंपनी द्वारा शहर के चुनिंदा स्थानों से ही कूड़ा उठाया जा रहा है, जिससे शहर धीरे-धीरे कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। शहर के लद्दावाला, शामली रोड, जिला अस्पताल के निकट, रुड़की रोड समेत कई स्थानों पर कूड़े व गंदगी के ढेर लग गए हैं। नगरपालिका प्रशासन द्वारा कई बार कंपनी को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए, लेकिन कंपनी पहले बकाया भुगतान की मांग पर अड़ी हुई है। इसे लेकर आखिरकार बृहस्पतिवार को नगरपालिका और एटूजेड ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट आमने-सामने आ ही गईं। सिटी मजिस्ट्रेट व कार्यवाहक ईओ अतुल कुमार के आदेश पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजय कुमार ने कंपनी के तीन अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नई दिल्ली के ग्राउंड फ्लोर वेस्ट पटेलनगर स्थित कंपनी के स्थानीय सहायक प्रबंधक अहसान सैफी व आनंद मिश्रा और प्रबंधक निदेशक/चेयरमैन को आरोपी बनाया गया है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कंपनी पर डोर-टू-डोर कलेक्शन के एग्रीमेंट का पालन नहीं करते हुए शहर से कूड़ा न उठाने और कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed