फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राष्ट्र की एकता को कायम रखते हैं धार्मिक पर्व

राष्ट्र की एकता को कायम रखते हैं धार्मिक पर्व

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र की एकता को कायम रखते हैं धार्मिक पर्व
देश की एकता को कायम रखते हैं धार्मिक पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की प्राइमरी कक्षाओं में गुरुपर्व पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य नाटिका से दर्शाया कि किस प्रकार मानवता एवं अखंडता की रक्षा के लिए धार्मिक गुरुओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और समाज को संदेश दिया कि ईश्वर एक है। प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने कहा कि धार्मिक पर्व ही राष्ट्र की एकता को कायम रखने में सहायक हैं। इसलिए हमें सभी धर्मों को सम्मान करना चाहिए।
गुरु तेगबहादुर का बलिदान दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नई मंडी में गुरुनानक जयंती तथा सिख धर्म के गुरु तेगबहादुर का बलिदान दिवस मनाया। मुख्य वक्ता आचार्या सपना मित्तल ने बताया कि गुरुनानक का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था। प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने गुरु तेगबहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने हिंदू धर्म के संरक्षण के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उन्होंने बताया कि गुरु तेगबहादुर जी दिल्ली के चांदनी चौक पर शहीद हुए थे। उनके इस बलिदान पर उस स्थान पर गुरुद्वारा स्थित है।
विज्ञापन

गुरु तेगबहादुर के बलिदान की याद दिलाता है शीशगंज गुरुद्वारा
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुनानक देव जयंती एवं गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने मां शारदा, गुरुनानक देव एवं गुरु तेगबहादुर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर के अद्भुत बलिदान की स्मृति में दिल्ली के चांदनी चौक में बना शीशगंज गुरुद्वारा आज भी हमें यह संदेश देता है कि जो शरीर की अपेक्षा अपनी आत्मा और धर्म को अधिक मूल्यवान समझता है, उसका यश अमर एवं शाश्वत हो जाता है। उन्होंने गुरुनानक देव की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका अनुसरण करें तो दुनिया में सभी लोग सुख-शांति के साथ रह सकते हैं। आचार्य कुंवरपाल सिंह ने गुरु तेगबहादुर के बलिदान के बारे में बताया। आचार्य मोतीराम सैनी ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुनानक देव की शिक्षा पर चलने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। नीव इंटरनेशनल की ओर से संचालित गांधी कालोनी एवं नई मंडी लिटिल मिलेनियम विद्यालयों में गुरु नानक जयंती मनाई गई। अध्यापकों ने बताया कि गुरु नानक देव ने सिख धर्म की स्थापना की थी और वह सिखों के प्रथम गुरु थे। उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा को अपनाने पर बल दिया। उधर, द दून वैली न्यू मंडी ब्रांच के गुरु पर्व का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने गुरु नानक देव के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, रुचि शर्मा ने बच्चों को गुरु नानक देव के जीवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed