{"_id":"5bf30cddbdec22699f127940","slug":"171542655197-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा ले: महेशो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा ले: महेशो
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लें बेटियां : महेशो
मुजफ्फरनगर। भाजपा महिला मोर्चा ने महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेशो चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को कर्तव्य निष्ठा की प्रेरणा झांसी की रानी से लेनी चाहिए। महिला मोर्चा की पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक के बाद झांसी की रानी चौक पर जाकर माल्यार्पण किया गया। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में महेशो चौधरी ने कहा कि देश के इतिहास में महारानी लक्ष्मीबाई का नाम अमर हो गया। देश के प्रति उन्होंने जीवन का सर्वोच्च त्याग किया। जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना चाहिए। इस दौरान अर्चना, बोबी ठाकुर, पूनम गर्ग, सीमा शर्मा, बबली देवी, सीमा सैनी, प्रीति खन्ना, अंजू शर्मा, सुनीता शर्मा, संतोष शर्मा आदि रहीं।
गन्ना पर्यवेक्षक के लिए 27 युवाओं का चयन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तर पर 851 गन्ना पर्यवेक्षक की भर्ती में जिले के 27 युवाओं का चयन हुआ है। सहारनपुर के 12 और शामली के 11 युवा सूची में शामिल हैं। सपा सरकार के समय में शुुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया का रिजल्ट भाजपा सरकार में आया है। गन्ना पर्यवेक्षक के रुप में बीएससी एजी के साथ कंप्यूटर का ट्रिपल सी का डिप्लोमा रखा गया था। इस सूची में जिला अच्छी स्थिति में रहा। विभाग में नौकरी पाने वाले 851 में से 27 युवा जिले के हैं।