{"_id":"5b80599142c792465c2ca0ac","slug":"171535138193-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ओपन सीनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में बुलंदशहर और बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीमें विजेता बनी।
जिला ओपन सीनियर बालक हैंडबॉल मुकाबले में आठ टीमों ने भागेदारी की, जिसमें गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की दो अलग-अलग टीम खेली। इसके अलावा बुलंदशहर, देवबंद, शुक्रताल और काजीखेड़ा की हैंडबॉल टीमों ने अपने मैच खेले। फाइनल मैच बुलंदशहर और गाजियाबाद के बीच खेला गया। बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने 29-21 के अंतर से प्रतियोगिता जीत ली। बालिका वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की दो-दो टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर ने गाजियाबाद की टीम को 12-6 से पराजित कर दिया। हैंडबॉल कोच रामकुमार के निर्देशन में मैच खेले गए। अतिथि संजीव मलिक एवं राजेश कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, मानसी वर्मा, सुमेधा चौहान, शुभम चौधरी, शिखा राठी, रवि लोधी, सुरेंद्र चौहान, नासिर, उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, अंकित धामा, अजयपाल सिंह, अनुपम सिंह, मनीष शर्मा, रंजीतचंद केसरी, अभिलाषा यादव, सुनीता राठी, प्रीति, ममता आदि मौजूद रहे।