{"_id":"5b73265d42c7922930164405","slug":"171534273117-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बनेगा क्रिकेट का इंटरनेशनल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बनेगा क्रिकेट का इंटरनेशनल स्टेडियम
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में बनेगा इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि गाजियाबाद में जल्द ही क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन के पास इसके लिए 35 एकड़ जमीन ली गई है। यूपीसीए ग्रामीण अंचल की क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाने का काम कर रही है। प्रदेश में हर साल 650 मैच आयोजित हो रहे हैं।
मेरठ रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में युद्धवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में क्रिकेट का अच्छा माहौल बन रहा है। देश की क्रिकेट टीमों में यहां के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व मिल रहा है। प्रदेश के 75 जिलों को 18 जोन में बांटकर लगातार आयोजन हो रहे हैं। 650 मैच पूरे प्रदेश में प्रति वर्ष हो रहे हैं। प्रत्येक जिले को क्रिकेट के आयोजनों के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपया दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कानपुर के बाद मुजफ्फरनगर ही ऐसा जिला है, एक बार से अधिक यूपीसीए की बैठक हुई है। इस समय यूपीसीए के पास केवल कानपुर का स्टेडियम ही है। अब गाजियाबाद में 35 एकड़ जमीन ली गई है। राजनगर एक्सटेंशन के पास की इस जमीन पर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है। दो साल में स्टेडियम के बनकर तैयार होने की संभावना है। कुछ अड़चनें थी उन्हें दूर कर लिया गया है। 300 से 350 करोड़ का खर्च इस स्टेडियम पर आएगा। वार्ता में भीमसेन कंसल, भूपेंद्र यादव, मनोज पुंडीर, संजय शर्मा आदि रहे।
देश में बन रहा खेल का माहौल: शुक्ला
मुजफ्फरनगर। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि देश में खेलों का माहौल बन रहा है। यह अच्छी बात है कि केंद्र सरकार में खेल मंत्रालय खिलाड़ी रहे राज्यवर्द्धन राठौड़ और यूपी में क्रिकेटर चेतन चौहान देख रहे हैं। यहां यूपीसीए की बैठक में भाग लेने आए शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों में युवा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलों में विश्व में तेजी के साथ भारत की पहचान बढ़ रही है। एक खिलाड़ी ही खिलाड़िय़ों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकता है और उनका निराकरण भी तीव्र गति से करा सकता है।