{"_id":"5b6b43a64f1c1bb8538b7939","slug":"171533756326-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी 41 शिवालयों पर संगीनों का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी 41 शिवालयों पर संगीनों का पहरा
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रमुख शिवालयों पर संगीनों का पहरा
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के बाद अब पुलिस अमला शिवरात्रि पर्व की तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार सुबह से शुरू होने वाले जलाभिषेक के लिए सभी 41 शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक ओर जहां सभी शिवालयों पर महिला पुलिसकर्मियों समेत 24 घंटे के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं शहर में भी ऐहतियातन एक प्लाटून अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
कांवड़ यात्रा के दौरान करीब एक सप्ताह तक बम-बम भोले व हर-हर महादेव के नारों के साथ हाइवे पर दौड़ रहा भगवा सैलाब अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ चला है। बृहस्पतिवार सुबह से ही जनपद के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा, जिसके लिए पुलिस विभाग बुधवार को दिनभर सुरक्षा तैयारियों में जुटा रहा। इसके तहत जनपद के 41 प्रमुख शिवालयों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जो बृहस्पतिवार सुबह से शुरू होकर शुक्रवार सुबह आठ बजे तक लगातार जारी रहेगी। महिला श्रद्धालुओं के भी बड़ी तादाद में जलाभिषेक करने में शामिल होने के चलते पुलिस बल में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। वहीं, दूसरी ओर शहर में भी ऐहतियातन आरएएफ के साथ ही एक प्लाटून अतिरिक्त फोर्स की तैनाती बृहस्पतिवार को होने वाले जलाभिषेक के लिए की गई है। इसके अलावा, शहर के शिवचौक पर बृहस्पतिवार रात को होने वाले भव्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए जनपद के 41 शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं, एक प्लाटून अतिरिक्त फोर्स को भी शहर में ही तैनात किया गया है।
ये हैं जिले के प्रमुख शिवालय
- शिवचौक स्थित शिव मूर्ति
- अंसारी रोड पर बोहरों का मंदिर
- गांव शेरनगर का शिवमंदिर
- शाहपुर के सांझक का शिव-पार्वती मंदिर
- संभलहेड़ा प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर
- खतौली में झारखंड महादेव मंदिर
- खतौली में ही मराठा कालीन नागेश्वर मंदिर
- खतौली में मराठा कालीन थानेश्वर मंदिर
- खतौली जीटी रोड पर ताराचंद शिवालय
- जानसठ का प्राचीन महादेव मंदिर