{"_id":"5b5cbe794f1c1b27618b765a","slug":"171532804729-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के तानों से आहत पिता ने लगाई गंगनहर में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के तानों से आहत पिता ने लगाई गंगनहर में छलांग
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के तानों से आहत पिता ने लगाई गंगनहर में छलांग
भोपा। बेटे के तानों से आहत एक वृृद्ध पिता ने गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। ऐनवक्त पर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद उसे लोगों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा निवासी करीब 76 वर्षीय वृद्ध शनिवार शाम के समय बस से भोपा पहुंचा और गंगनहर पुल के पास ही उतर गया। वहां से वह टहलते हुए गंगनहर पुल पर पहुंचा और काफी देर तक इधर से उधर घूमता रहा। इसके कुछ देर बाद अचानक वृद्ध गंगनहर के पुल पर चढ़ा और जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने नीचे गहरे पानी में छलांग लगा दी। उसी समय डायल-100 गश्त करते हुए मौके पर जा पहुंची, जिसमें मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहगीरों की मदद लेते हुए वृद्ध को पानी में समाने से पहले ही सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद वृद्ध से पूछताछ की गई तो उसने अपने बेटे द्वारा आए दिन ताने मारने की जानकारी देते हुए आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने की बात कही। इस पर पुलिस वृद्ध को थाने ले गई, जहां उससे बात कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों को समझा-बुझाकर वृद्ध को उन्हें सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर बुढ़ाना लौट गए।
पति-बच्चों ने महिला को घर से निकाला
भोपा। नन्हेड़ा निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके दो सौतेले बेटे हैं। अपनी कोई संतान नहीं होने के कारण वह उन्हीं के पास रहती है। आरोप लगाया कि पति व दोनों सौतेले बेटे आए दिन उसके साथ गालीगलौज व हाथापाई करते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार को उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के परिजनों को थाने बुलाया है।