{"_id":"5b5a27074f1c1bb15c8b4b51","slug":"171532634887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में भजन कीर्तन, बाबा गोरखनाथ का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में भजन कीर्तन, बाबा गोरखनाथ का गुणगान
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा गोरखनाथ का गुणगान किया
मुजफ्फरनगर।
गुरु पूर्णिमा पर रामरतन नूरी स्वरूप पार ब्रह्मा दरबार की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। उधर, बाबा गोरखनाथ की शोभायात्रा में भजन कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
रामरतन नूरी स्वरूप पार ब्रह्मा दरबार के अध्यक्ष आचार्य राकेश पांचाल ने कहा कि सद्गुरु के मार्गदर्शन से जीवन कल्याण होता है। दीपक पैलेस रुड़की रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा अहिल्याबाई चौक, अंसारी रोड, शिवमूर्ति से होकर निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथि सुरेंद्र पांचाल, विनोद पांचाल ने किया। राजकुमार पांचाल, राममेहर कौशिक, भाजपा नेता जगदीश पांचाल, देशपाल पांचाल ने पूजन किया। शोभायात्रा में नत्थनपाल सिंह, दिनेश गुप्ता, ममता त्यागी, मूर्ति शर्मा, सुनील त्यागी, जुगल किशोर शर्मा, बाबूराम पाल, जसबीर धीमान आदि का सहयोग रहा। उधर, नगर में बाबा गोरखनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। नत्थू राम उपाध्याय के निर्देशन में शोभायात्रा शामली रोड स्थित गोगा म्हाड़ी से प्रारंभ हुई। हनुमान चौक, शिवचौक, अंसारी रोड, सरवट रोड से निकली शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बॉबी शर्मा, सतीश प्रजापति, शिवकुमार पाल, रामकुमार पाल, गौतम प्रजापति, शेखर धीमान, प्रवीण गहलोत, जगपाल पाल, दुर्गेश पाल, हनी पाल, विनोद प्रजापति आदि रहे। शुक्रवार को आनंदपुरी स्थित शिव मंदिर पाल सभा में शाम पांच बजे हवन होगा। बाद में भंडारा आयोजित किया जाएगा।
आज गुरु पूर्णिमा पर अनेक कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंचमुखी स्थित वेदपाठी भवन में पंडित रतन गुरु के सानिध्य में पूजन और सत्संग होगा। मीनाक्षी चौक स्थित विष्णुलोक पर दोपहर 11 बजे गुरु पूर्णिमा पर वैदिक मंत्रों से विधिवत पूजन होगा। ज्योतिषविद् पंडित विष्णु शर्मा के मार्गदर्शन में श्रद्धालु भाग लेंगे।