{"_id":"5b3142c74f1c1bc96b8b8308","slug":"171529955015-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात चारों शव किए सुपुर्दे-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात चारों शव किए सुपुर्दे-खाक
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात चारों शव सुपुर्द -ए खाक
मुजफ्फरनगर। सरवट में सोमवार सुबह कबाड़ी की दुकान में विस्फोट में मारे गए चारों लोगों के शवों का आला अफसरों के आदेश पर रात में ही पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिन्हें देर रात गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट गांव में सोमवार सुबह कबाड़ में हुए विस्फोट में कबाड़ी निसार, वेल्डर ताजिम, मकान मालिक नवाजिश व राहगीर शहजाद आलम की मौत हो गई थी। निसार व शहजाद ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं ताजिम की जिला अस्पताल व नवाजिश की मौत मेरठ में हो गई थी। चारों लोगों की लाशें भोपा रोड स्थित मोर्चरी पर रखी गईं थीं, जिनका आला अफसरों के आदेश पर डॉक्टरों की टीम बनाकर देर शाम पोस्टमार्टम शुरू कर दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी ने बताया कि देर रात करीब 9.30 बजे तक चारों लाशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। देर रात चारों लाशों को पीड़ित परिजनों द्वारा सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया है। इनमें निसार, नवाजिश व ताजिम को सरवट कब्रिस्तान और शहजाद आलम को खालापार कब्रिस्तान में दफनाया गया, जिन्हें आंसुओं के बीच लोगों ने आखिरी विदाई दी।