{"_id":"5b3140dd4f1c1b634d8b87e5","slug":"171529954525-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में पलटी, दूल्हे सहित 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में पलटी, दूल्हे सहित 6 लोग घायल
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार खाई में पलटी, दूल्हे सहित छह लोग घायल
भोपा। बाइक को बचाने के प्रयास में दूल्हे की कार खाई में पलट गई। कार में सवार दूल्हे सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकलवाया।
गांव गादला निवासी बब्बू की बारात जानसठ के गांव काटका जा रही थी। कार में दूल्हा बब्बू सहित परिवार के गुलाब सिंह, गुलाब की पत्नी संतलेश, बेटी कोमल, अंजली व ज्योति कार में सवार होकर काटका जा रहे थे। जैसे ही भोपा के गांव रहकड़ा पुलिया के पास पहुंचे तो बाइक सवार युवक मोबाइल पर बात करता हुआ जा रहा था। वह अचानक कार के आगे आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। खाई में कार के पलटने से महिलाओं की चीख निकल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस े राहगीरों की मदद से खाई के अंदर से घायलों को कार के अंदर से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
भोपा। पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कस्बे का रहने वाले युवक की इसी वर्ष शादी हुई थी। परिवार में शादी से ही कलह चला आ रहा था। युवक ने सोमवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर खिडक़ी पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने युवक के आत्महत्या कर लेने की घटना से इंकार किया है।