{"_id":"5b1191c14f1c1ba96e8b5d68","slug":"171527878081-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को ज्ञापन भेजा
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ बिग्रेड ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष तरुण पाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम से स्टेपिंग स्टोन स्कूल में फेल 23 छात्र-छात्राओं के मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें उत्तीर्ण किया जाए। कहा कि सीबीएसई हिंदी मीडियम के माध्यम से संस्था ने 12वीं के 26 बच्चों को परीक्षा दिलाई थी। 23 बच्चे फेल हो गए। प्रबंधन तंत्र की लापरवाही से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कॉपियों की पुन: जांच कराई जाएं। मौके पर सुरेश सैनी, रघुनंदन, प्रदीप सिंह, भोपाल सिंह, बाबूराम, सुरेंद्र कुमार, रवींद्र, हरेंद्र पाल शामिल रहे।
सैनिक की पत्नी ने हिस्ट्रीशीटर से जताया खतरा
मुजफ्फरनगर। सैनिक की पत्नी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर अपराधी से अपनी और बच्चों की जान का खतरा बताया है। मेघाखेड़ी निवासी महिला रेणू का आरोप है कि 24 मई को खेत में पानी की आपूर्ति बंद कर आरोपी ने जान से मारने से धमकी दी। एसएसपी ऑफिस पर थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी रेणू ने कप्तान से परिवार की सुरक्षा की मांग की। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति सेना में नौकरी करते है। गांव में खेती की देखभाल उसके जिम्मे है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ खेत की पानी की नाली बिस्मार कर दी। घर में घुसकर मारपीट भी की। ससुर की उम्र 70 साल है। मुझे और मेरे दो बच्चों की जान को खतरा बना है। हिस्ट्रीशीटर ने पांच लाख की मांग की है और मेरे द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा है।