{"_id":"5b0da2204f1c1b946e8b559d","slug":"171527620128-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गेहॅ तोल बंद होने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से गेहॅ तोल बंद होने पर भड़के किसान
Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल।
साधन सहकारी समिति पर तीन दिन से गेहूं खरीद नहीं होने पर किसानों भड़क उठे। भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों अफसरों को धरने के बीच धूप में बैठा लिया।
दूधली में साधन सहकारी समिति पर पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र संचालित है। किसानों का आरोप है कि तौल लिपिक उन्हें नया खसरा नंबर बनवाकर लाने के लिए परेशान कर रहे थे। जिससे तीन दिन से तौल बंद था। सीजन के बीच में परेशान करने से खफा किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त था। मंगलवार को किसानों की समस्याओं के मद्देनजर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने गंभीरता से लिया। किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने समिति दफ्तर पर डेरा डाल दिया। साथ ही समिति कार्यालय पर उमस भरी गर्मी में किसानों को बिना वजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रवीण यादव किसानों के बीच पहुंचे। नाराज किसानों ने उन्हें भी धूप में चल रहे धरने पर बैठा लिया। मौके पर पहुंचे एडीओ प्रेम शंकर को भी बंधक बनाया। प्रबंधक ने किसानों को पहले की भांति गेहूं तोलने की शर्त पर धरना खत्म हुआ। उसके बाद पूर्ववत गेहूं तुलाई का कार्य शुरू हो गया। रामभूल बाबा, अंकुर राणा, देवेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।