{"_id":"5b006f804f1c1bdc408b6700","slug":"171526755200-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का एक जून से भौतिक सत्यापन शुरु होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का एक जून से भौतिक सत्यापन शुरु होगा
Updated Sun, 20 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची का एक जून से भौतिक सत्यापन होगा
खतौली। एसडीएम अतुल कुमार व तहसीलदार अमित कुमार ने सुपरवाइजरों व बीएलओ को मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन एक जून से प्रारंभ करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस भौतिक सत्यापन का कार्य एक जून से 30 तक चलेगा। उन्होंने चेताया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर व बीएलओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में समस्त सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित हुए। एसडीएम व तहसीलदार ने उनको दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करेंगे। इसके अलावा जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में गलत अंकित है, उस त्रुटि को भी सही किया जाए। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।