{"_id":"5af497424f1c1be2798b8c19","slug":"171525978946-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरणों के लिए 126 दिव्यांगों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकरणों के लिए 126 दिव्यांगों का पंजीकरण
Updated Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों ने चिकित्सकों के नहीं पहुंचने पर रोष जताया
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांगों को शासन से उपकरण प्रदान किए जाने के लिए क्षेत्र के 126 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। कुछ दिव्यांगों ने चिकित्सकों के नहीं पहुंचने पर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार को सीएचसी पर आयोजित दिव्यांगों के कैंप में दूरदराज से आए दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ उन्हें संबंधित उपकरण के लिए पैर और हाथ की नापतौल की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि 126 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। उन्हें शरीर के विकलांगता के मुताबिक आवश्यकता अनुसार उपकरण वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल, पैर के जूते, हाथ के उपकरण दिए जाएंगे। एक दिव्यांग युवक ने चेकअप में चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर टीम ने पुलिस को बुला लिया। उसके बाद दिव्यांग शांत हुए। एसीएमओ डॉ. संजय जोधा, आर्थों के विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गर्ग, भाजपा नेता मनीष गर्ग, मिथुन त्यागी, सचिन शर्मा, रवींद्र बडगुजर, पंकज कश्यप मौजूद रहे। शिविर में नए दिव्यांगों का चेकअप हुआ और जिनके प्रमाण पत्र गुम हो गए थे, उनसे शपथपत्र लेकर पंजीकरण की कार्रवाई की गई।
संवेदनशील गांवों में नियमित टीकाकरण पर जोर
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित समन्वय बैठक में वक्ताओं ने क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में समुचित टीकाकरण कराने के लिए योजना तैयार की गई। मुस्लिम बहुल गांव हैबतपुर, निर्धना, दधेडू कलां और चरथावल देहात की आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं सीएमसी बैठक में मौजूद थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि गांवों में घातक बीमारियों से बचाव के लिए आपसी तालमेल आवश्यक है। ग्रामीणों को जागरूक कर नियमित टीकाकरण और समय से वैक्सीन की खुराक दी जाए। इस मौके पर आनंद कुमार, बीएमसी नईम अहमद, इजहार खान, मुशीर खान मौजूद रहे।