{"_id":"5af348ce4f1c1b9c098b90d5","slug":"171525893326-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं की आन बान शान के रक्षक थे महाराणा प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं की आन बान शान के रक्षक थे महाराणा प्रताप
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हिंदुओं की आन बान और शान के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों का अनुसरण कर नशे की लत से परहेज करने की अपील की। बलवाखेड़ी और बिरालसी गांव में पुलिस पहरे में जयंती पर हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बलवाखेड़ी गांव में स्थित म्हाड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकिसं नेता पूरण सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हमेशा जाति बिरादरी से परहेज किया। उन्होंने हर वर्ग के सम्मान के लिए कार्य किया। वह किसी भी हुड़दंग और हिंसा के खिलाफ थे। उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर युवा जीवन में प्रगति के पथ अग्रसर हो। महाराणा प्रताप की जयंती पर युवा पीढ़ी पूर्ण रूप से नशा त्यागने का संकल्प लें। शुभारंभ सामूहिक हवन पूजन से हुआ। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, अंकुर राणा, राकेश पुंडीर, दीपक पुंडीर, संजू राणा, सोनू राणा, ओमबीर, कृष्णपाल सिंह, संदीप कुमार, सौरभ सिंह, दीपक राणा, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण राणा, चंदरूप सिंह, विकास मौजूद रहे। उधर, बिरालसी में दूधली तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष परंपरागत हवन पूजन किया गया। पुलिस द्वारा परमिशन नहीं मिलने से युवाओं की टोली बाइक रैली नहीं निकाल पाई। अखिल पुंडीर, शांतुन, सौरभ सिंह, राकेश पुंडीर, रिंकल, देवांशु, ब्रजेश पुंडीर मौजूद रहे।
सहारनपुर से सटे गांव में पीएसी और भारी फोर्स तैनात
चरथावल। बलवाखेड़ी गांव सहारनपुर की सीमा बड़गांव से सटा है। यहां प्रशासन से शोभायात्रा की परमिशन नहीं मिलने के बावजूद आयोजक युवाओं ने ठाकुर बहुल आधा दर्जन गांवों में बाइक रैली निकालने की घोषणा कर रखी थी। इसी घोषणा के कारण पुलिस सतर्क थी। बुधवार तड़के ही गांव में थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी, तितावी एसओ सूबे सिंह यादव, चरथावल एसएसआई मनोज चाहल, तमाम चौकियों के दरोगा और पुलिस बल ने पीएसी के साथ डेरा डाल दिया था। शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस ने युवाओं से कहा कि किसी भी सूरत में बाइक रैली या शोभायात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। पुलिस पहरे में दोनों गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।