फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने को कहा

गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने को कहा

Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने को कहा
मुजफ्फरनगर। एनसीसी 82 यूपी वाहिनी ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। रैली में लोगों को गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। सीट बेल्ट और हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने के लिए विभिन्न कैडेट ने लोगों की गाड़ी को रोककर उन्हें गुलाब का फूल दिया। उनसे सीट बेल्ट और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

शनिवार को 82 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेट ने एनसीसी आफिस से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। एनसीसी कैडेट विभिन्न स्कूल और कालेजों से आए सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के छात्र छात्राओं ने सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने और हेलमेट पहनकर बाइक व स्कूटर आदि चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली में एआरटीओ राजीव कुमार बंसल, नायब सूदेबार राजेंद्र सिंह, रोहताश, बटालियन हवलदार मेजर जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, जयवर्धन आदि ने भाग लिया। रुड़की रोड स्थित एसएसके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकीय आईटीआई के उप प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। स्कूल में निबंध, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा-6 से 12 तक के बच्चों ने बडे़ हर्षोल्लास से प्रतिभाग किया। दीपांशु, निधि, प्रिया शर्मा, नेहा, श्वेता, अन्नू, अभय तोमर आदि का कार्य सराहनीय रहा। ग्रेन चैंबर स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कालेज के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed