{"_id":"5a09ed5b4f1c1b72548bcd87","slug":"171510600027-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत
छपार। नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते हुए बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छपार के गांव परेई निवासी इलमचंद (70) पुत्र सुनेहरा रविवार शाम मुजफ्फरनगर से टेंपो में सवार होकर गांव जा रहा था। बिजोपुरा चौराहे पर वह जब टेंपो से उतरकर सड़क पार करने लगा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची, पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई जलसिंह ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले ली है, जिस जरिये चालक की तलाश में जुटी है।
हाईवे पर ढाबे में चोरी
छपार। रविवार रात नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे से चोरों ने एक इंवर्टर बैट्री और अन्य सामान चोरी कर लिया। ढाबा मालिक ने थाने में तहरीर दी है। बढेड़ी चौराहे पर स्थित ढाबे में रविवार रात दो कर्मचारी सोए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने ढाबे से एक इंवर्टर, दो बैटरी, कई दर्जन एलईडी बल्ब समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। ढाबा मालिक प्रफुल्ल सिंघल निवासी उत्तरी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर ने थाने में अज्ञात में तहरीर दी है।