{"_id":"59fe0bb34f1c1b7a548baeff","slug":"171509821363-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत कर्मियों को पीटा
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत कर्मियों को पीटा
तितावी(मुजफ्फरनगर)। गांव सैदपुरा खुर्द में विद्युत मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने गांव में मीटर लगाने का विरोध कर कर्मचारियों को कार्य नहीं करने दिया। कर्मचारियों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर खदेड़ दिया। मामले को गांव में अफरातफरी मची रही।
बघरा के गांव सैदपुरा खुर्द में विद्युत निगम के ठेकेदार परवीन कुमार, कर्मचारी सचिन, गुलाब, संजू विद्युत मीटर लगा रहे थे। कर्मचारी जब गांव की सैनी बस्ती पहुंचे तो यहां कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर बाद विपुल निर्वाल, विकास सैनी, अनिल कश्यप, सुमित त्यागी, धीरज लाटियान समेत कार्यकर्ता ने मीटर लगाने का विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मीटर लगा रहे कर्मचारी सचिन, संजू, गुलाब के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। कर्मचारियों के विरोध करने पर कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट होने के बाद विद्युत कर्मचारियों को भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव से खदेड़ दिया। ठेकेदार प्रवीण की ओर से तितावी थाने पर भाकियू के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मारपीट और तोड़फ़ोड़ के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।