{"_id":"59f8cc484f1c1b8d698b8b0c","slug":"171509477448-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेज से कम बस दौड़ाई तो होगा ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेज से कम बस दौड़ाई तो होगा ट्रांसफर
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
165 किलोमीटर प्रतिदिन बस चलाने की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर।
परिवहन निगम ने लोड फैक्टर कम आने पर डीजल की खपत बढ़ने से नाराजगी जाहिर की है। अब चालकों को जिम्मेदारी दी गई है कि 165 किलोमीटर बस चलानी होगी. जबकि महीने में 4 हजार किलोमीटर का रिकार्ड दिखाना होगा। किलोमीटर का आंकड़ा कम रहा है तो पहले माह में चेतावनी, दूसरे माह में वेतन रोकने और तीसरे माह में भी हालात नहीं सुधरे तो डिपो, जनपद से बाहर तबादले की कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो में अशोक लीलैंड और टाटा मोटर्स की बसें लगी हुई हैं। इनमें डिपो अधिकारियों ने अशोक लीलैंड की बस का एक लीटर डीजल में 6 किलोमीटर तथा टाटा की बस का 5.5 किलोमीटर एवरेज रखा है। साथ ही 3 से पांच लाख किलोमीटर चल चुकी बस का एवरेज एक लीटर में पांच किमी आदि मानक रखे गए हैं। वहीं, नियमित चालकों को एक माह में 4 हजार किलोमीटर बस चलाने की बाध्यता है। जिसमें रोजाना के हिसाब से 165 किलोमीटर प्रतिदिन बस चलानी पड़ेगी। डिपो में चालकों की किलोमीटर पर कोई ध्यान नहीं है। इसको लेकर आला अफसरों ने नाराजगी जाहिर की है। इसको लेकर डिपो में नियम लागू किया गया है। प्रत्येक चालक को अब औसत अनुुरूप बस चलानी होगी। पहले माह में औसत कम मिला तो चेतावनी दी जाएगी। दूसरे माह में लिखित में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी और तीसरे माह में 165 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से एवरेज कम मिला तो चालक-परिचालक का दूसरे डिपो, जनपद के लिए तबादला किया जाएगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि आला अफसरों के निर्देश पर डिपो में नए नियम लागू किए गए हैं। अब हर हाल में चालक-परिचालकों को औसत अनुरुप किलोमीटर तक बस चलानी अनिवार्य होगी। औसत से कम बस चलाने पर कार्रवाई होगी।