{"_id":"59f8ca674f1c1bda538ba132","slug":"171509476967-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में नामांकन पत्र आज से जमा होंगे, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में नामांकन पत्र आज से जमा होंगे, तैयारियां पूर्ण
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन पत्र आज से होंगे जमा, तैयारियां पूर्ण
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
नगर निकाय चुनाव के लिए तहसील में नामांकन पत्रों के जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। इसके लिए तहसील प्रशासन ने बेरिकेडिंग लगवा दी है। नामांकन पत्रों को जमा करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नामांकन पत्रों के जमा करने के दौरान तहसील में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा होंगे। इसके अलावा वार्ड सभासदों पदों के लिए तहसीलदार कोर्ट में वार्ड एक से छह तक नामांकन पत्रों को आरओ मनोज कुमार जमा करेंगे। तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में वार्ड-7 से 12 तक सभासदों के नामांकन पत्रों को आरओ योगेंद्र लाल। वार्ड 13 से 18 तक नायब तहसीलदार कोर्ट में आरओ प्रदीप सिंह नामांकन पत्र जमा करेंगे। वार्ड-19 से 25 तक नजारत में आरओ विवेक कुमार नामांकन पत्र जमा करेंगे। नामांकन पत्रों को जमा करने के लिए मंगलवार को ही तहसील प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नामांकन पत्र एक नवंबर से सात नवंबर तक पूर्वाह्न 11.00 बजे से लेकर तीन बजे तक जमा होंगे।
आठ नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दस नवंबर को प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 11 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 26 नवंबर को मतदान होगा और एक दिसंबर को मतगणना कबूल कन्या इंटर कालेज में की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि तहसील में आठ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।