{"_id":"59ce9fa54f1c1b70548b4f65","slug":"171506713509-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासभा करेगी मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासभा करेगी मेधावियों का सम्मान
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट महासभा करेगी मेधावियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। एक अक्तूबर को जनपद जाट महासभा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।
जनपद जाट महासभा की बैठक शुक्रवार को गांधी कॉलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन, वर्मा पार्क में देवी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक अक्तूबर को पचेंडा रोड गांधी कॉलोनी स्थित बारात घर में 18वां अलंकरण समारोह आयोजित करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिन छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने अपनी अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र की छायाप्रति जमा कराई है, उन्हें ही सम्मानित किया जाएगा। उनका आना अनिवार्य है, पुरस्कार उनको ही मिलेगा। जाट महासभा के आजीवन सदस्यों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।