{"_id":"59cd4e7d4f1c1bd0538b4d90","slug":"171506627197-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समृद्घि व स्वचछता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समृद्घि व स्वचछता कार्यक्रम
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में शौच से मुक्त होंगे गांव
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में स्वच्छता एवं ग्राम समृद्धि कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड़ विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों को स्वच्छता कार्यक्रम की शपथ दिलवाई।
विकास खंड बुढ़ाना परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना सभी गांवों को खुले में शौच से मुक्त करना है। हम सभी को एकजुट होकर उनके इस मिशन को पूरा करना है। ग्राम प्रधान गांव की राजनीति में न पड़कर अपनी जिम्मेदारी सोचते हुए कार्य करें। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने ग्राम प्रधानों को ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद्र, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह, फुगाना के प्रधान जितेंद्र मलिक, प्रदीप उर्फ मंगलू बिटावदा सहित कई ग्राम प्रधानों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए खंड विकास अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को शपथ दिलवाई।