फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भगवान ने हरि को दिया श्राप, रावण का जन्म

भगवान ने हरि को दिया श्राप, रावण का जन्म

Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
भगवान ने हरि को दिया  श्राप, रावण का जन्म
भगवान ने हरि को दिया श्राप, रावण का जन्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के पटेलनगर में आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति की ओर से 42वें श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नारद मुनि के हिमालय की गुफा में तप की लीला का मंचन किया गया। जिसमें इंद्र द्वारा अपने मित्र कामदेव को नारदमुनि के तप को खंडित करने के लिए भेजा, लेकिन वह विफल रहे। उधर, शक्ति क्लब की रावण और जनकी के जन्म के संवाद का मंचन किया गया, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
पटेलनगर में रामलीला का शुभारंभ वन अधिकारी एसके बंसल ने किया। दीप प्रज्वलन जीडी गोयनका के प्रबंधक गोपीचंद गोयल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कपिल देव अग्रवाल रहे। इसके बाद श्रीरामलीला के संवाद प्रारंभ हुए। कलाकारों ने भगवान शिव और भगवान विष्णु के मानव रूप धारण कर पृथ्वीलोक पर की गई लीलाओं का मंचन किया। नारदमुनि के हिमालय की गुफाओं में ध्यान में लीन थे, तभी इंद्र के गुप्तचरों ने उन्हें ध्यान में देखकर इंद्र को सूचित किया। जिस पर इंद्र अपने इंद्रासन के मोह में अपने मित्र कामदेव को नारदमुनि के तप को खंडित करने के लिए भेजते हैं, मगर वह असफल रहता है। इस पर कामदेव नारदमुनि से क्षमा मांगते हैं। कलाकारों ने नारदमुनि के अभिमान की लीलाओं का सुंदर मंचन किया। भगवान शिव के श्री हरि को क्रोधवश श्राप देने का भी संवाद हुआ। इस दौरान मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, जितेंद्र छोटू, अगम मित्तल, अज्जू जैन, अविनाश सिंह, संदीप सिंघल, यश चौधरी, स्पर्श गर्ग, उदय कौशिक, सन्नी राणा, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शक्ति क्लब के तत्वावधान में चल रही श्रीराम लीला महोत्सव में रावण और जानकी के जन्म के संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान रावण और वेदवती के संवाद भी हुए। कलाकारों ने रामलीला के अनेक पात्रों का सुंदर मंचन कर अतिथियों का मन मोहा। मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अनिल आदि रहे। व्यवस्था बनाने में विजेंद्र पाल, संजीव दीक्षित, राजेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, सतेंद्र पवार, पवन पाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भी टाउन हाल में श्रीराम लीला का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने किया। मंगलवार को गणेश पूजन और नारद मोह की लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें नारद अरविंद दीक्षित, कामदेव चेतन सिंह, इंद्र अक्षय सिंघल, शंकर अनुराग शर्मा, पार्वती उमा बनी। कार्यक्रम में आत्मराम गर्ग, अनिरुद्ध, सुनील शर्मा, नरेंद्र कुमार गुप्ता, सुशील गोयल, अरविंद गुप्ता, देवेंद्र, सचिन जैन, संजय गोयल, अवधेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed