फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हैंडबाल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

हैंडबाल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
हैंडबाल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
मंडल स्तर पर चयनित किए गए खिलाड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआईसी में बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई। बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सदर ब्लॉक की टीम रही। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर अपना जलवा दिखाएंगे।

राजकीय इंटर कालेज के मैदान में जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन आरसी शर्मा, निरुपमा शर्मा ने किया। बालक-बालिकाओं ने प्रतियोगिता में जौहर दिखाए। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में सदर तहसील की टीम प्रथम, बुढ़ाना द्वितीय रही, जबकि बालिका वर्ग में वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला इंटर कालेज नई मंडी प्रथम, जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रेमपुरी द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के बाद अनेक खिलाड़ियों का मंडल स्तर की टीम के लिए चयन किया गया। बालक सीनियर वर्ग में सनव्वर चौधरी, रुद्र गौतम, तालिब, नमन, अदनान, जयकुमार, नीरज, विनीत, हसन, अजय सैनी, अहसान, विशाल, चांदवीर, अवनीश पाल तथा सब जूनियर में यशवंत, अनीस, सन्नी, हिमांशु, सद्दाम, सूरज चुने गए हैं। सीनियर बालिका वर्ग में खुशबू वर्मा, अंजली शर्मा, रागनी, कागज, तान्या, मानसी, सारिका, प्राची, मुस्कान, अलफिसा, पूनम गर्ग का चयन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान प्रमोद कुमार, रामकुमार, कोच सहन सिंह, संदीप कुमार, विनय यादव, बबीता राणा, संगीता, प्रियंका शर्मा, ब्रहमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed