{"_id":"59ac546d4f1c1b44738b4dfd","slug":"171504466029-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क आंखों के शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क आंखों के शिविर का आयोजन
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भारत विकास परिषद की शाखा बुढ़ाना ने रविवार को वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से नि:शुल्क आंखों के शिविर का आयोजन कराया। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिविर में पंजीकरण के बाद 260 लोगों की जांच की गई। गाजियाबाद से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 107 लोगों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नत्थू लाल गर्ग, सचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित लोगों को सोमवार को बस द्वारा गाजियाबाद नेत्र चिकित्सालय में ले जाया जाएगा। ऑपरेशन अथवा दवाई का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश गोयल, सतकुमार गोयल, डॉ. राजीव कुमार, राकेश मित्तल, प्रेमचंद शर्मा आदि मौजूद रहे