फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रात में एआरटीओ दफ्तर पहुंच गईं प्रमुख सचिव

रात में एआरटीओ दफ्तर पहुंच गईं प्रमुख सचिव

Fri, 18 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
रात में एआरटीओ दफ्तर  पहुंच गईं प्रमुख सचिव
रात में एआरटीओ दफ्तर पहुंच गईं प्रमुख सचिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिनभर समीक्षा मीटिंग लेने के बाद देर रात प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने फाइलों का रखरखाव देखने के साथ लाइसेंस अनुभाग, कैश काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के समस्त कर्मचारियों को बुलाकर मीटिंग ली।

बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला अधिकारियों के दल-बल के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंची। सबसे पहले कैश काउंटर और लाइसेंस अनुभाग का निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया और फरियादियों की समस्या को हल करने के तरीकों की जानकारी ली। इसके बाद विभाग में फाइलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। देर रात को निरीक्षण से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रमुख सचिव ने एआरटीओ राजीव कुमार बंसल से बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी के साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed