{"_id":"59778fc94f1c1b7e788b4630","slug":"171501007817-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋणमाफी योजना में शामिल किसानों की सूची होगी चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋणमाफी योजना में शामिल किसानों की सूची होगी चस्पा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि फसली ऋण माफी योजना में शामिल किसानों की सूची संबंधित बैंक और समितियों के बाहर चस्पा होगी। किसानों की समस्याओं का निस्तारण अधिकारी संवेदनशीलता के साथ समय से करें।
जिला पंचायत के सभागार में किसान दिवस पर डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि फसली ऋण माफी योजना में शामिल किसानों को कहीं परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी समितियों और बैंकों के बाहर सूची चस्पा की जाएगी। किसानों की समस्याओं का निस्तारण अधिकारी गंभीरता, संवेदनशीलता के साथ समय सीमा के अंदर ही करें। सभी अधिकारी उपनिदेशक कृषि को समस्याओं के निराकरण की जानकारी देंगे। डीएम ने कहा कि खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण करें। किसानों के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं होना चाहिए। डीएम ने किसानों से फसल बीमा योजना में अपनी फसल का बीमा कराने का आह्वान किया। उन्होंने डीसीओ ओमप्रकाश यादव से कहा कि भैसाना चीनी मिल का भुगतान शीघ्र कराएं। इससे पहले भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने भैसाना चीनी मिल द्वारा भुगतान नहीं करने का मामला उठाया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान और संजीव तोमर आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर कृषि, बैंक, विद्युत, सहकारिता, फसल बीमा योजना से जुड़े अधिकारी शामिल रहे।
डीएम साहब, दुगना हो गया है भ्रष्टाचार
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसान दिवस में डीएम जीएस प्रियदर्शी से कहा कि प्रशासन ठीक नहीं चल रहा। भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। सपा सरकार में जो काम दो रुपये में हो रहा था, अब वो चार रुपये में हो रहा है। अधिकारी भी आदमी का रंग देखकर बात कर रहे हैं। इसे ठीक कर लो।