{"_id":"5974f07f4f1c1b4d608b4757","slug":"171500835967-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य में पटल छोड़ने को राजी नहीं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य में पटल छोड़ने को राजी नहीं कर्मचारी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में पटल छोड़ने को राजी नहीं कर्मचारी
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार ने सरकारी विभागों में कर्मचारियों के पटल बदलने के आदेश दे रखे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आदेशों से इत्तेफाक नहीं रखता है। कई कर्मचारियों के पटल बदलने में विभाग गुरेज कर रहा है। शिकायत डीएम तक पहुंची तो अफरातफरी मच गई। डीएम ने सीएमओ को निर्देश देकर पटल बदले जाने को कहा है।
प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही विभागों में भी कामकाज का तरीका बदला गया। अधिकारियों के सुबह नौ से 11 बजे तक शिकायतें सुनने के निर्देश दिए गए। जबकि विभागों के पटल पर फैले भ्रष्टाचार और कार्य को गति देने के लिए कर्मचारियों की अदला-बदली के आदेश दिए गए। अधिकांश विभागों में यह प्रक्रिया लागू कर दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में आदेशों को हवा में उड़ा दिया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग में कई अधिकारियों समेत दर्जनभर कर्मचारियों के पटल में तब्दीली नहीं की गई है। जबकि यह सब तीन से चार वर्षों से एक ही पटल पर जमे हैं। मामले की शिकायत डीएम तक पहुंची। इस मामले को लेकर डीएम जीएस प्रियदर्शी ने विकास कार्यों से संबंधित मीटिंग में साफ निर्देश दिए। इसके बावजूद 15 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर डीएम ने कर्मचारियों के पटल बदले जाने के निर्देश दिए हैं। पत्र पहुंचे एक सप्ताह बीत चुका है, मगर स्वास्थ्य महकमे में अभी तक कोई असर नहीं हुआ। हालांकि सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा का कहना है कि कर्मचारियों के पटल में परिवर्तन किया जा रहा है। जल्द ही सभी कर्मचारियों के पटल बदल दिए जाएंगे।