{"_id":"5955525a4f1c1bf24e8b46e4","slug":"171498763866-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम पर गिरी गाज, पदच्युत किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम पर गिरी गाज, पदच्युत किए गए
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती घोटाला में जीएम पर गिरी गाज
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य प्रबंधक को चीनी मिल में हुई भर्ती घोटाला करने के आरोप में शासन के आदेश पर एमडी सुरेश सिंह ने पदच्युत करते हुए इनको बागपत चीनी मिल से संबद्ध कर दिया है। यह जानकारी सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन पति देवेंद्र सिंह ने दी।
चेयरमैन के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष चीनी मिल में टेक्निकल ग्रेड व अन्य पदों के लिए भर्ती की गई थी। आरोप था कि चीनी मिल के जीएम भोलानाथ यादव ने भर्ती को लेकर घोटाला किया है। इस घोटाले की शिकायत चेयरमैन के पति ने शासन को भेजकर जांच कराकर जीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। चेयरमैन पति ने बताया कि लखनऊ में गन्ना सहकारी चीनी मिल विभाग के एमडी सुरेश सिंह ने शासन के आदेश पर जीएम भोलानाथ यादव को पदच्युत कर दिया है। जीएम को फिलहाल बागपत चीनी से संबद्ध कर दिया गया है।
-