फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया

रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया

Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर लोगों  को जागरुक किया
योग, साधना, ध्यान करने का आह्वान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग ने योग जागरूकता को लेकर जेल परिसर से लेकर शहर के गली, मोहल्लों में नागरिकों से योग एवं सेहत के लिए प्रतिदिन समय निकालने का वचन लिया और दिनचर्या में अधिक से अधिक पैदल चलने को प्राथमिकता देने को कहा।

भोपा रोड स्थित हैप्पीनेस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अपने जीवन में योग साधना और विभिन्न प्रकार के मेडिटेशन करने को समय जरूर देना चाहिए, जो व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय नहीं दे रहा है, उसे डाक्टर के अस्पताल में समय देना पड़ रहा है। अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने माना है कि योग और साधना ने उनको सफलता के साथ, शांत मन और एकाग्रचित दिनचर्या भी दी। कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा ने योग की कई क्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया। संजीव जलोत्रा ने बताया कि 21 जून योग दिवस मनाया जाएगा। लोगों को योग, साधना, ध्यान के जागरूक करने में दिनेश गौतम, डॉक्टर नेहा, अंजू गर्ग, मृदुला, गीता, ललित शर्मा, धीरज बत्रा, ललित शर्मा, वीणा, पूनम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed