{"_id":"5945840d4f1c1b615d8b4948","slug":"171497728013-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नामजदगी पर कोई नहीं जाएगा जेल: कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नामजदगी पर कोई नहीं जाएगा जेल: कप्तान
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि जनपद में मुकदमे में फर्जी नामजदगी पर किसी को जेल नहीं भेजा जाएगा। एस-सात और एस-10 में चिह्नित लोगों का कार्य निष्पक्ष होकर गांव में मामूली वाद-विवाद से मुक्त कराना है। पुलिस मित्र गांव के विकास के लिए दरियादिली दिखाकर आगे आगे आएं।
शनिवार को कप्तान ने एक बैंक्वेट हॉल में क्षेत्र के मौअज्जिज लोगों की बैठक में कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर आईटी एक्ट में रासुका तक की कार्रवाई का प्रावधान है। कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालने से परहेज रखना होगा। गांव में छोटे झगड़े वैमनस्यता और रंजिश फैलाते हैं। गांव में जिन लोगों ने प्रधान बनकर जनसेवा का संकल्प लेकर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए उन्हें एस-सात में शामिल कर जिम्मेदारी दी गई। एस-10 में गांव में सौहार्द बनाने के लिए गठन किया गया है। जिले में निष्पक्ष और संवेदनशील व्यवस्था मिलेगी। सीओ सदर शिवराज सिंह ने कहा कि यदि जिम्मेदार व्यक्ति की सोच सही और निष्पक्ष होगी तो कभी कोई झगड़ा नहीं होगा।
अमरीश सिंघल और थाना प्रभारी डीके त्यागी के संचालन में एसपी सिटी ओमबीर सिंह, मोहन सिंह सभापति समिति बिरालसी, अजय वर्मा, सोमपाल, सुधीर, सतेंद्र, सुभाष प्रधान, सुरेश पाल प्रधान, नीटू त्यागी, कुक्कू त्यागी, विजेंद्र त्यागी, तरुण, मनीष गर्ग, अर्पित भारद्वाज, नफीस प्रधान, सुरेंद्र, अनुज गर्ग, शाहदीन, महेंद्र सिंह दूधली, चंद्रबोस प्रधान, जमशेद प्रधान पति, मिथुन त्यागी, प्रशांत मौजूद रहे।