फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   17 lakh people will vote in panchayat elections

17 लाख लोग करेंगे पंचायत चुनाव में वोट

Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
17 lakh people will vote in panchayat elections
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में इस बार 17 लाख एक हजार 989 मतदाता वोट का प्रयोग करेंगे। 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मुकाबले इस बार एक लाख 34 हजार 711 मतदाता बढे़ हैं। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। जिले में पुनरीक्षण को लेकर दो बार कार्यक्रम चलाया गया है। दोनों बार चले अभियान के बाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17 लाख एक हजार 989 हो गई है। वर्ष 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15 लाख 67 हजार 278 मतदाता थे। इस बार दोनों अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में एक लाख 34 हजार 711 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिले में पहली बार चलाए गए अभियान में दो लाख 81 हजार 840 मतदाता बढे़ थे और एक लाख 62 हजार 740 मतदाता घटे थे। जिले में 24 हजार 560 ने अपने नाम आदि में परिवर्तन कराया था। पहली बार के अभियान में कुल एक लाख 19 हजार 100 मतदाता बढे़ थे। दोबारा एक सप्ताह तक चले अभियान में 38 हजार 953 वोट बढे़ और 23 हजार 342 वोट कटे। कुल 15611 वोटों की बढ़ोतरी हुई। दोनों अभियान में कुल एक लाख 34 हजार 711 वोट बढे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक कुल वोट
सदर 287098
बघरा 181857
चरथावल 173617
पुरकाजी 117738
शाहपुर 142418
बुढ़ाना 218643
खतौली 210224
जानसठ 194342
मोरना 175552
जिले में बढे़ 132 मतदान स्थल
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदान केंद्र और बूथों में भी बढ़ोतरी हो गई है। जिले में 498 ग्राम पंचायत है। 2015 के चुनाव में जिले में 1039 मतदान केंद्र और 2849 मतदेय स्थल थे। इस बार जिले में 1065 मतदान केंद्र और 2981 मतदेय स्थल बनाए गए है। वोट बढ़ने के साथ ही बूथ भी बढ़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed