{"_id":"5cbb626dbdec22146b5edc49","slug":"161555784301-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सीडीओ से करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सीडीओ से करें शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सीडीओ से करें शिकायत
मुजफ्फरनगर। सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि डीएम ने प्राईवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी, अत्यधिक फीस बढ़ोतरी आदि की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कमेटी गठित की हैऐसे अभिभावक जिन्हें प्राईवेट स्कूलों में प्रत्येक वर्ष बिल्डिंग फीस के नाम पर अवैध उगाही, प्रत्येक वर्ष कक्षाओं का कोर्स बदल दिया जाना, प्रत्येक वर्ष मासिक फीस में अनुचित वृद्धि करना, ज्यादातर स्कूलों में प्रत्येक वर्ष स्कूल ड्रेस में परिवर्तन करना, मनमानी ट्रांसपोर्टेशन फीस, रिक्शा आदि पर क्षमता से ज्यादा बच्चों को लाने ले जाने आदि शिकायतें हैं, उनके कार्यालय में सोमवार व मंगलवार को अपनी लिखित शिकायत दे सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि गठित कमेटी प्राईवेट स्कूलों के विरुद्घ प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच कर उनका निस्तारण करेगी।
23 अप्रैल को लगेगी पेंशन अदालत
मुजफ्फरनगर। 23 अप्रैल को पेंशनर दिवस/अदालत का आयोजन सवेरे 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा। डीएम अजय शंकर पांडेय के अनुसार पेंशनर दिवस/अदालत में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की समस्या का निवारण कराने को वरिष्ठ कोषाधिकारी को समन्वयक बनाया गया है। डीएम ने बताया कि पेंशन अदालत में केवल वहीं पेंशन भोगी अपने प्रत्यावेदन के साथ उपस्थित होंगे, जिनकी कोई पेंशन संबंधी समस्या हो।