{"_id":"5cb6187cbdec22144631a172","slug":"161555437692-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की मांग
मुजफ्फरनगर। कांशीराम आवासीय योजना खांजापुर के निवासियों ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। यहां के निवासियों का कहना है कि पेयजल से लेकर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था तक नहीं है।
मंगलवार को डीएम अजय शंकर पांडेय को दिए प्रार्थना पत्र में कांशीराम कॉलोनी खांजापुर के निवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी के लिए मुख्य सड़क तक नाला नहीं बना है। कॉलोनी में सफाई भी नहीं हुई है तथा जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी नहीं दी गई है। कॉलोनी के बाहर की पूरी रोड टूटी हुई है। उन्होंने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में विशाल शर्मा, राधेश्याम, श्याम सिंह, विमलेश, कमलेश, अनु शर्मा, सुनीता, अशोक शर्मा आदि शामिल रहे।