{"_id":"5c1fcaebbdec2256c822b06c","slug":"161545587435-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस लीग में सर्विस क्लब टीम ने खेला फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस लीग में सर्विस क्लब टीम ने खेला फाइनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस लीग में सर्विस क्लब टीम ने खेला फाइनल
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में आयोजित प्रो टेनिस लीग में मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब की टीम ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में तो जगह बना ली, लेकिन वहां उसे हार का सामना करना पड़ा। सर्विस क्लब के विजय वर्मा एवं अमित प्रकाश ने नीलामी से एक टीम खरीदी थी। खरीदी गई टेनिस फेनेटिका टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में इस टीम को योद्धास के सामने 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
वेदप्रकाश त्यागी चुने गए अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कालेज बरला की कार्यकारिणी के चुनाव में वेदप्रकाश त्यागी अध्यक्ष तथा मुनेश चंद त्यागी प्रबंधक चुने गए। चुनाव अधिकारी भंवर सिंह वर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार गोयल एवं चुनाव पर्यवेक्षक डा. एसएन सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
बंदियों को वितरित किए कंबल
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जेल में बंदियों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, अजीत तोमर, जिला उपाध्यक्ष अविनाश त्यागी आदि मौजूद रहे। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने संगठन के प्रतिनिधियों का आभार जताया।