फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हैलमेट और सीट बैल्ट जीवन बचाते हैं: डीएम

हैलमेट और सीट बैल्ट जीवन बचाते हैं: डीएम

Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
हैलमेट और सीट बैल्ट जीवन बचाते हैं: डीएम
हेलमेट और सीट बेल्ट बचाते हैं जीवन : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाए, इसके लिए एक घंटा रोड सेफ्टी के नियमों से संबंधित रखा जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर अफसर आम आदमी को समझाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।

जिला पंचायत स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम ने कहा कि एआरटीओ सभी माध्यमिक स्कूलों को आवश्यक साहित्य एवं बैनर उपलब्ध कराएं। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने एवं चारपहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करने पर जोर दें। बताएं कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन बचाते हैं। अधिक दुर्घटना वाले स्थान चिह्नित किए जाएं और सड़कों पर संकेतक लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग रोड के किनारे रोड सेफ्टी के बोर्ड लगवाएं। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाया जाना सुनिश्चित किया करे। अवैध कट बंद कराएं। सड़कों पर बडे़ वाहनों की पार्किंग न हो। ओवर लोड वाहनों को प्रतिबन्धित किया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाए। स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानक सुनिश्चित कराए जाएं। स्कूल प्रबंधन को उनके दायित्व के प्रति सचेत करें। शहर के मुख्य चौराहों अस्पताल चौराहा तथा महावीर चौक पर से अनाधिकृत पार्किंग, अनाधिकृत वाहनों को हटाया जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एआरटीओ, डीआईओएस, एनएच के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed