{"_id":"5bef1333bdec2269c41f586a","slug":"161542394675-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीसरी आंख करेगी शहर की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीसरी आंख करेगी शहर की निगहबानी
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अब तीसरी आंख करेगी शहर की निगहबानी
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र अब तीसरी आंख की निगहबानी में रहेगा, जिसके लिए 17 स्थानों पर कुल दस लाख की लागत से 58 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डीसीआरबी में सिटी कंट्रोल रूम बनाते हुए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एसएसपी, एसपी सिटी व नगरपालिका चेयरमैन ने शुक्रवार को सिटी कंट्रोल रूम के उद्घाटन के साथ ही पुलिस लाइन में प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।
नगर पंचायत पुरकाजी की तर्ज पर आगे कदम बढ़ाते हुए नगरपालिका प्रशासन ने भी शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इसके लिए शहर के 17 मुख्य प्वाइंटों को चिह्नित करते हुए कुल 58 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी कुल लागत करीब दस लाख रुपये आई है। सभी कैमरों का सिटी कंट्रोल रूम डीसीआरबी में स्थापित किया गया है, जहां बड़ी स्क्रीन लगाते हुए सभी कैमरों का कंट्रोल वहां से जोड़ा गया है। उक्त स्क्रीन पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जानी है, जो उक्त कैमरों की मदद से शहर के सभी मुख्य स्थलों पर नजर रखते हुए कोई भी अप्रिय घटना होने की स्थिति में न केवल आला अफसरों के साथ ही संबंधित थाने को इससे अवगत कराएंगी, बल्कि जहां तक संभव हो, अपराधियों को ट्रेस करने का भी प्रयास करेंगी। शुक्रवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया और एसपी क्राइम आरबी चौरसिया के साथ ही नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, आरआई संजय सिंह सिकरवार, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह और सीओ सदर रिजवान आदि मौजूद रहे।