{"_id":"5bba4c24867a5568242a7424","slug":"161538935844-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मुख्य मार्गो से निकली अग्रसेन शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मुख्य मार्गो से निकली अग्रसेन शोभायात्रा
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली अग्रसेन शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। वैश्य समाज लोगों ने शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से हुआ। शोभायात्रा प्रकाश चौक, शिवचौक, हनुमान चौक, बकरा मार्केट, झांसी की रानी, भोपा पुल, नईमंडी, जानसठ पुल होते हुए महावीर चौक पर अर्पन बैंक्वट हॉल में संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल रहे। आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजीव मोहन, महामंत्री अमित अग्रवाल, विपुल गोयल, अनुज गोयल, संजीव तायल, अखिलेश जिंदल, विपिन गोयल, आलोक गुप्ता आदि का सहयोग रहा। यात्रा को लेकर पुलिस ने अलग से व्यवस्था की थी।